बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर हरिजन बस्ती निवासी कान्हू बास्के (72) सोमवार को सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कान्हू बास्के अपने घर के बाहर बैठे थे.तभी एक सांड दौड़ता हुआ उनके पास पहुंचा और हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
सांड के सिंग लगने से उनके पेट में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे बारीपदा रेफर कर दिया है.











