बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के बामडोल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राएं और शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई. इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर बेरा,अनुप कुमार जाना, देबेंदु घोष, अनुपमा साव समेत अन्य उपस्थित थे.











