गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को स्कूली शिक्षा मंत्री सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के निधन पर सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. इस दौरान छात्रों को बताया गया कि रामदास सोरेन ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमेशा कार्य किया. शिक्षा मंत्री का निधन झारखंड के लिए अपुरणीय क्षति है.











