जमशेदपुर : झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मंगलवार को दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के आवास पहुंचे. उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. मंत्री सोनू ने कहा कि रामदास दा ने अपने पूरे जीवनकाल में झारखंड आंदोलन और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सींचा. उनका सरल स्वभाव और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है. (नीचे भी पढ़ें)

वह उम्र में बड़े थे, हम सभी उन्हें दादा ही कहते थे. मंत्रिमंडल में वे हमेशा सहयोगी रहे और विकास को लेकर कई बार चर्चाएं होती थीं. उनका यूं चले जाना हमारे लिए और पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने आगे कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की परंपरा रही है कि वह कभी अपने नेता के परिवार को नहीं छोड़ता. आज पार्टी की ओर से हम यह संदेश लेकर आए हैं कि रामदास दा के परिवार के साथ संगठन हर समय खड़ा रहेगा.











