जमशेदपुर :सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार प्रवर्तन विभाग (इनफ़ोर्समेंट डिपार्टमेंट) के पदाधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. (नीचे भी पढ़े)
डीटीओ धनंजय एवं ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल केवल तभी दिया जाए जब वे हेलमेट पहनकर आएं. इसी तरह चारपहिया वाहनों में चालक एवं सहयात्रियों को सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य करने पर बल दिया गया. पंप परिसरों में नो हेलमेट – नो फ्यूल (हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं) जैसे स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़े)
ट्रैफिक डीएसपी ने पेट्रोल पंपों के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं नियम तोड़ने वाले वाहनों का विवरण उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके. बैठक में मोटरयान निरीक्षक सूरज हेम्ब्रम, सड़क सुरक्षा टीम एवं जिला अंतर्गत पेट्रोल पंप संचालक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे.











