रांची : रांची के रातू रोड स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में भादी मावस के पावन अवसर पर श्री धोली सती दादी महिला समिति की ओर से भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. इस अवसर पर श्री धोली सती दादी जी की दिव्य उपस्थिति का भाव भरते हुए भक्तों ने मंगल पाठ, अलौकिक शृंगार, भजन-कीर्तन, आरती एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से दादी की महिमा का गुणगान किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत संदीप सर्राफ व सविता सर्राफ ने दादी जी के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर एवं पूजा-अर्चना कर की. दादी भक्तों के सामूहिक भजन गायन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इसके बाद दादी जी का भव्य शृंगार किया गया, जिसमें सुगंधित फूलों, चांदी के आभूषणों तथा पारंपरिक वस्त्रों से उनका अलौकिक रूप सजाया गया. इसके बाद मंगल पाठ व शशि सर्राफ एवं सविता सर्राफ ने दादी जी के मंगल पाठ एवं भजनों से दादी भक्तों को खूब झुमाया. धोली दादी के द्वार चलो रे सजनी.., जो मांगे दादी से, वो खाली जाए ना…, चली आई रे भादी मावस, दादी जी के नाम की छावस…, लुट रहा लुट रहा लुट रहा रे, दादी जी का खजाना लुट रहा रे… जैसे भजनों में दादी जी की कृपा, भक्ति और उनके चमत्कारिक स्वरूप का गान किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित दादी भक्त भाव विभोर हो उठे. (नीचे भी पढ़ें)

भजनों के पश्चात भोग अर्पण एवं महा आरती संपन्न हुआ जिसमें सभी ने भाग लिया. इसके पश्चात प्रसाद वितरण हुआ. इस अवसर पर-शशि सर्राफ, सविता सर्राफ, करुणा बागला, मंजू सर्राफ, अनुराधा सर्राफ, मधु सर्राफ, आशु सर्राफ, रिंकू सर्राफ, ऋतु सर्राफ, संचिता सर्राफ, स्नेहा सर्राफ, सुनीता सर्राफ, अनीता सर्राफ, बबिता मानपुरिया, रजनी सर्राफ, नीतू सर्राफ, रेणु सर्राफ, मनीषा सर्राफ, आशा सर्राफ, कांता सर्राफ, खुशी सर्राफ, सहित बड़ी संख्या में दादी भक्त उपस्थित रहे.











