बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के एनएच 18 के महेशपुर चौक से गुड़ाबांदा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का दंश झेल रही है. लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे उभर आएं हैं और सड़क किचड़ में तब्दील हो गया है, जिसकारण सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इस मार्ग से दर्जनों गांव के ग्रामीण और स्कूली बच्चें रोजाना आना-जाना करते हैं. हाल ही में गुहियापाल हाई स्कूल जा रहे कुछ छात्र साइकिल से गड्ढे में गिरकर घायल हो गए थे. (नीचे भी पढ़ें)
बाइक और साइकिल सवारों के गिरने की घटनाएं आम हो चुकी है. वहीं इस सड़क पर मरीजों और बुजुर्गों को आने जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत का जिम्मा लिडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी के पास है, लेकिन कार्य बेहद धिमी गति से हो रहा है. कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शिकायत की गयी है लेकिन कार्रवाई के वजह सिर्फ आश्वासन ही मिला है. लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण की सुस्ती से हजारों ग्रामीण प्रभावित हो रहे हैं उनका कहना है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कार्य पूरा किया जाए ताकि महेशपुर से गुड़ाबांदा तक आवागमन सुचारू हो सके.











