जमशेदपुर: रविवार, 1 नवंबर को संध्या 04 बजे परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति बिस्टुपुर के तत्वावधान में मिथिला पञ्चाङ्ग के अनुसार वर्ष 2027 का कैलेंडर का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधायक जमशेदपुर पश्चिम सरयू राय के द्वारा किया गया. समिति के अध्यक्ष मानस मिश्र एवं महासचिव चंद्रशेखर झा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस कैलेंडर की विशेषता यह है कि इस कैलेंडर में मिथिला क्षेत्र के हर एक पर्व त्योहार, शादी, विवाह, द्विरागमन,यज्ञपवित संस्कार, तथा हर एक तिथि को मिथिला पंचांग के अनुसार दर्शा्या गया है. जिनके घर में यह कैलेंडर उपलब्ध है उन्हें सामान्य रूप से पर्व त्योहार या कोई व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए पंडित से भी सलाह लेने की जरूरत नही पड़ती है. लोग कैलेंडर देखकर ही अपने निकट भविष्य के अनुष्ठान, यज्ञ या कोई भी पारिवारिक कार्यक्रम का दिन सुनिश्चित कर लेते है. साथ ही 06 पेज के इस कैलेंडर को आकर्षक और बाबा लक्ष्मीनाथ गोस्वामी के अन्य कुटियों के प्रचार प्रसार को ध्यान में रखते हुए अलग अलग पेज में बाबाजी के कुछ प्रमुख कुटियों एवं बाबाजी के प्रतिमाओं को दर्शाया गया है. विदित हो कि इस समिति के द्वारा विगत कई वर्षों से बाबाजी के कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता है. (नीचे भी पढ़े)

इस कैलेंडर के प्रकाशन हेतु ब्यय होने वाले रकम को वहन करने को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी जाती है. इसका परिणाम है कि अगले दो वर्षों के लिए कैलेंडर के दाताओं ने अपनी अपनी स्वीकृति समिति को दर्ज करा दिए है. इस वर्ष 2026 के कैलेंडर का खर्च आशियाना आदित्यपुर सह ग्राम मलहद जिला सुपौल निवासी श्रीमति मंजरी देवी, पति प्रेम सुंदर झा ने दिया है. इस पुनीत कार्य के लिए समिति की ओर से कैलेंडर के दाताओं को मिथिला के विशेष परिधान शॉल एवं पाग देकर सम्मानित किया गया. इस वर्ष कैलेंडर के लोकार्पण को सफल बनाने में मुख्य रूप से समिति के अधीन मंदिर संचालन एवं धार्मिक गतिविधि के उप समिति के चेयरपर्सन सह समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं उपसमिति के कोऑर्डिनेटर सह समिति के संयुक्त सचिव सुशील खां (कुमोद) का सराहनीय योगदान रहा. इस मौके पर समिति के पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार झा, दिगम्बर झा विजय शंकर मिश्र, केके झा, रविन्द्र (नट्टू )झा, संदीप खां, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष आकाश चंद्र मिश्र, भूतपूर्व अध्यक्ष मोहन ठाकुर, ललित नारायण मिथिला सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण समिति के अध्यक्ष जेसी झा एवं महासचिव अशोक झा पंकज, ललन चौधरी,अमरनाथ झा,धनजय खां, बालकान्त झा, सुरेश झा आदि के साथ साथ समिति के तमाम पदाधिकारी/कार्यकर्ता एवं सैकड़ो सदस्य उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम की जानकारी समिति के संयुक्त सचिव सुररंजन राय ने दी.












