चाकुलिया: चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित विधायक कार्यालय परिसर में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा शोकसभा आयोजित कर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे. नेताओं ने स्वर्गीय सोरेन की चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की. मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन उनके बड़े भाई और अभिभावक तुल्य थे उनकी कमी हमेशा खलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री कार्यालय में रामदास सोरेन ने राज्य में बेहतर शिक्षा देने के लिए कई कार्य किए हैं, जिसे हम सभी को मिलकर उनकी सपनों को सकार करना है और उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताएं मार्ग पर चलकर समाज के विकास में अपना योगदान दे. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मो गुलाब, असगर खान, राधानाथ मुर्मू, राजा बारिक, साहेबराम मांडी, अमर हांसदा, गंगा नारायण दास, सलीम खान, रसीद खान, मो मौला समेत अन्य उपस्थित थे.











