जमशेदपुर : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से प्रायोजित एंटी रैगिंग सप्ताह का डीबीएमएस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विधिवत समापन हो गया. एंटी रैगिंग कमेटी द्वारा छात्रों के बीच एक सर्वे कराया गया था, जिसका लिंक विश्वविद्यालय आयोग ने दिया था. कॉलेज में वृत्तचित्र एवं सेल्फी कार्नर के द्वारा रैगिंग नहीं करने के लिए छात्रों का मार्गदर्शन किया गया. अंत में कॉलेज में 18 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिताओं, जैसे पोस्टर मेकिंग, लोगो डिजाइनिंग, निबंध लेखन एवं स्लोगन लेखन आदि का आयोजन कर छात्रों को रैगिंग के खिलाफ जागरूक किया गया. प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

समापन समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने किया. उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग के खिलाफ हम सभी को एकजुट होने की जरूरत है. विद्यार्थियों को रैगिंग रोकने से संबंधित कानूनों के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी को दी. उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेनेवाले सभी विद्यार्थियों की सरहना की एवं विजेता विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल पोस्टर प्रतियोगिता में सौमिनी दास प्रथम, इंशा सिद्दीकी द्वितीय एवं सुनीता गगराई तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं लोगो डिजाइनिंग में सिद्धि जालान प्रथम, एलिजा सामद द्वितीय एवं रीमा रॉय तृतीय घोषित की गईं. निबंध लेखन प्रतियोगिता में त्रिशा सरकार प्रथम, रूपा कुमारी द्वितीय एवं अर्पिता चक्रवर्ती तृतीय स्थान पर रहीं. उधर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में ज्योति कुमारी प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय एवं चांदमुनी मुंडा तृतीय घोषित हुईं. कार्यक्रम के अंत में एंटी रैगिंग सेल की समन्वयक डॉ सुरीना भुल्लर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. समापन समारोह में कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, उप-प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल, शिक्षिकाएं एवं सहायक कर्मी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.











