जमशेदपुर : झारखंड के गोड्डा में 16 अगस्त को हुई सूर्या हांसदा की नृशंस हत्या की जांच को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अध्यक्षता में भाजपा की जांच दल ने पहले शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में इस प्रकरण पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जांच दल में शामिल पूर्व विधायक अमर बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल व महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बहन अनिता सोरेन के साथ सम्मिलित हुए. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा की स्पष्ट मांग है किसूर्या हांसदा को न्याय मिले, दोषियों को कड़ी सजा मिले और राज्य सरकार निष्क्रियता छोड़कर तत्काल कार्रवाई करे. गौरतलब है कि गोड्डा में 16 अगस्त को सूर्या हांसदा को इनकाउंटर में मार गिराया गया था. वह चार बार चुनाव लड़ चुका है. भाजपा से वह जुड़ा हुआ था. हालांकि, उसके खिलाफ कई सारे आपराधिक केस दर्ज थे. पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और आरोप लगाया कि यह पुलिस द्वारा की गयी हत्या है. ऐसे मामले के दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाये.











