जमशेदपुर : झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री और आंदोलनकारी रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा आवास पर पहुंचकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनके पुत्र सोमेश सोरेन से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हमने अपना गार्जियन और सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया. रामदास दादा ने जनसेवा के साथ-साथ कामगारों के अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष किया. उन्होंने अपने संघर्ष, कर्तव्य निष्ठा, सादगी और विचारों की स्पष्टता के कारण अपनी खास और अलग पहचान बनाई.











