जमशेदपुर : टाटा स्टील के मेरामंडली (अधिग्रहित भूषण स्टील) में बड़ा बदलाव किया गया है. कंपनी के मेरामंडली की क्षमता के विकास को देखते हुए इसकी संरचना को नये सिरे से परिभाषित किया गया है और नये बदलाव को लागू किया गया है. 15 अगस्त से इस नये बदलाव को लागू किया गया है. आयरन और स्टील ऑपरेशन को बेहतर बनाने के लिए कंपनी की ओर से चीफ आयरन मेकिंग मेरामंडली के आइएल 2 ग्रेड का पदनाम को बदला गया है. इसका पदनाम अब चीफ आयरन एंड स्टील रखा गया है. उस पद पर अमित कुमार सिंह की पोस्टिंग की गयी है. उनके अधीन चीफ कोक प्लांट बीरेंद्रसिंह, चीफ सिंटर प्लांट व डीआइआइ मेरामंडली आइएल 2 के पद पर रमेश कन्नन मणि को पदस्थापित किया गया है. चीफ आयरन एंड स्टील के अधीन ही चीफ रमेश कन्नन काम करेंगे. डीआरआइ और चीफ सिंटर प्लांट को समायोजित कर यह पद सृजित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
उनके अधीन ही चीफ ब्लास्ट फर्नेस मेरामंडली मयंक तिवारी को लाया गया है. वहीं, चीफ एसएमएस का पदनाम बदला गया है. चीफ एसएमएस एंड एलसीपी मेरामंडली के पद पर हरपनहल्ली महेशबाबू का पदस्थापन किया गया है. डाउनस्ट्रीम और मिल्स को कस्टमर आधारित प्रोडक्शन को लेकर भी बदलाव कयिा गया है. इसके तहत चीफ मिल्स व डाउन स्ट्रीम का नया पद लाया गया है. कपिल मोदी को चीफ मिल्स एंड डाउनस्ट्रीम मेरामंडली बनाया गया है. वे खपोली प्लांट के हेड थे. उनको बेहतर प्रबंधन, प्रोडक्ट क्वालिटी, कस्टमर की समस्या का निराकरण करने और डाउनस्ट्रीम के बेहतर ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी यी है. उनके अधीन साहिबाबाद प्लांट के एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड मुकेश कुमार को लाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह चीफ सीआरएम ऑपरेशन खपोली और एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड खपोली का पद को समायोजित कर चीफव सीआरएंड एंड ट्यूब खपोली बनाया गया है. इस पद पर शशिभूषण का पदस्थापन किया गया है. वे भी कपिल मोदी के अधीन काम करेंगे. वहीं, उनके अधीन में चीफ सीआरएम और चीफ एचएसएम भी काम करेगा. आइएल 2 स्तर के एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड साहिबाबाद मुकेश कुमार रिटायर होने वाले है. 1 नवंबर से वे रिटायर होंगे. करीब 21 साल तक सेवा करने के बाद मुकेश कुमार रिटायर होने वाले है. मुकेश कुमार के रिटायरमेंट के बाद एक्जीक्यूटिव प्लांट हेड साहिबाबाद के पदनाम को हटा दिया जायेगा. अब वह पदनाम चीफ सीआरएम व ट्यूब साहिबाबाद हो जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
चीफ सीआरएम मेरामंडली चंद्रप्रकाश को उनकी जगह चीफ सीआरएम ट्यूब साहिबाबाद बनाया जायेगा. वे चीफ मिल्स व डाउनस्ट्रीम को रिपोर्ट करेंगे. एक नवंबर से वे पदभार संभालेंगे. जो खाली पद होगा, उसकी जगह नये लोगों की पोस्टिंग बाद में की जायेगी. टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से यह बदलाव किया गया है.











