जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में बुधवार से कोल्हान प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ हुआ. इस मीट का उद्घाटन डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया. विदित हो कि अपराध अनुसंधान को लेकर हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है, जिसमें पुलिस पदाधिकारी वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जानकारी आपस में साझा करते हैं. इस मीट में तीनों जिलों के सैकड़ो पुलिस पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 10 स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसमें 6 विषयों को शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़े)
डीआईजी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से पुलिस पदाधिकारी का ज्ञानवर्धन होता है और कांडों के जांच में तकनीकी सहूलियत होती है. वहीं जमशेदपुर के एसएसपी ने बताया कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से पुलिस पदाधिकारियों को वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में सहूलियत होती है. उन्होंने बताया कि इसी साल फरवरी महीने में झारखंड ने 68 वां पुलिस ड्यूटी मीट का मेजबानी किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि अभी भी हमारे ऑफिसर्स दूसरे राज्यों की तुलना में कांडों के अनुसंधान में काफी पीछे है. ऐसे आयोजनों से उन्हें बल मिलेगा. उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस में भी असीम संभावनाएं है. जरूरत है उसे उपयोग में लाने की.











