जमशेदपुर : टाटा स्टील के सेफ्टी, ओएचएस, आइबीएमडी और एनवायरनमेंट जेडीसी की ओर से सेफ्टी विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा, टाटा वकर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी मौजूद थे. इस मौके पर जेडीसी चेयरमैन जयशंकर सिंह, यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, सहायक सचिव श्याम बाबू समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान स्वागत भाषण कमेटी मेंबर संतोष सिंह ने दिया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु ने रक्तदान के महत्व की जानकारी लोगों को दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि रक्तदान महादान होता है, अतः आप लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करें. चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा ने प्रथम रक्तदाता के रूप में रक्तदान करके रक्तदान शिविर की शुरुआत की और सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया. पिछले रक्तदान के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 133 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. रक्तदान शिविर में यूनियन कमेटी मेंबर विजय कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार चौधरी, मारुति नंदन पाण्डेय ने शिरकत की और सभी कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया. रक्तदान की सफलता में आशीष कुमार मिश्रा, कमलेश तिवारी, अस्मिता केरकेट्टा और तुलसी महतो महत्वपूर्ण योगदान देकर रक्तदान शिविर को सफल बनाया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी चेयरमैन जय शंकर सिंह द्वारा दिया गया.











