जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक की. इस बैठक में सेरामेट प्राइवेट लिमिटेड में टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड की संपू्र्ण इक्विटी करीब 90 फीसदी और वरीय 100 फीसदी हिस्सेदारी को लायन स्टीड एप्लाइट मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड को विनिवेशित (बेचने) करने को मंजूरी दे दी है. लायन स्टीड एप्लाइट मैटेरियल्स प्राइवेट लिमिटेड लायनस्टीड वेंचर्स एलएलपी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. इसके साथ ही टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड, सेरामैट प्राइवेट लिमिटेड और लायनस्टीड के अन्य शेयरधारकों के बीच एक शेयर खरीद समझौता निष्पादित किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बिक्री के साथ ही टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड के पास सेरामेट प्राइवेट लिमिटेड में कोई भी सिक्यूरिटीज (प्रतिभूतियां) नहीं रह गयी है, जिसके परिणाम स्वरुप सेरामेट कंपनी अब टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड की सहायक कंपनी नहीं रह गयी है. सेरामैट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का टर्नओवर वित्तीय वर्ष 2024-2025 में करीब 1.73 करोड़ रुपये है. कंपनी का नेटवर्थ करीब 12.89 करोड़ रुपये है. कंपनी को इस कंपनी को बेचने से 99 लाख 99 हजार 900 रुपये टाटा स्टील एडवांस्ड मैटेरियल्स लिमिटेड को मिली है. लायस्टेड एप्लाइट मैटेरियल ने इस कंपनी को अपने नाम किया है.











