जादूगोड़ा : जादूगोड़ा भारतीय गोरखा समिति की महिलाओं ने हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. इधर इस मौके पर जादूगोड़ा के एक रेस्टोरेंट में पहले परम्परा का निर्वाह करते हुए दरखाने की विधि हुई व तीज पर महिलाओं ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए पूजा-अर्चना की. इस दौरान महिलाओं ने व्रत के गीत और नृत्य का भी आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रमा देवी, बबिता क्षेत्री, सीता श्रेष्ठ, लीला क्षेत्री, रेणु क्षेत्री, मनु क्षेत्री, अंजू क्षेत्री, लक्ष्मी श्रेष्ठ, सावित्री श्रेष्ठ, अम्बिका क्षेत्री, निशा बहादुर, हंसिका थापा आदि महिलाओं ने शिरकत की.



