जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को चिड़ियाघर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा केजी -1 से लेकर चौथीं कक्षा तक के बच्चों ने शिरकत की और अनेक प्रकार के जीवों को देखकर उनका आनंद उठाया. इस भ्रमण में उन्हें वन प्राणियों और उनके संरक्षण के महत्व को समझाया गया. साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि अगर हम इन वन प्राणियों और उसमें रहने वाले जीवों का संरक्षण करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां भी इस सुंदर प्राकृतिक छटा और उसमें रहने वाले दुर्लभ जीवों को देखकर आनंदित हो सकेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर बच्चों के लिए विद्यालय की तरफ से जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में शिक्षक- शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.















