जमशेदपुर:आईएमए जमशेदपुर की ओर से डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें आईएमए के प्रतिनिधियों के अलावा जमशेदपुर पुलिस के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान डॉक्टरों ने अपने पेशे में होनेवाली परेशानियों से पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया एवं पुलिस से सहयोग की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी ने डॉक्टरों की समस्याओ को गंभीरता से सुनी और हर स्तर पर सुरक्षा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया. एसएसपी ने बताया कि डॉक्टरी के पेशे में काफ़ी चुनौतियां हैं. मगर पुलिस उन्हें हर संभव सहयोग करेगी. डॉक्टर निर्भीक होकर मरीजों की सेवा करें.




