बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में गणेश पूजा कमेटी द्वारा हर्षोल्लास के साथ भव्य पंडाल निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करने और भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. वहीं विधायक समीर मोहंती के अनुपस्थित पर उनके प्रतिनिधि के रूप में झामुमो युवा नेता राकेश मोहंती और शुभदीप दास प्रखंड के माटिहाना पंचायत के कठुलिया गांव और केशरदा पंचायत के तिलो गांव में आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुए. नेताओं ने भगवान गणेश की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर अभिजीत बाग समेत कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.




