जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के गदड़ा निवासी महिला का पूरा परिवार जेल में बंद था, इसके पश्चात उनके घर पर ताला लगा था और घर की चाबी थाने में थी. इसके बाद भी उसके घर का कई बार ताला टूटा और घर पर पूरा सामान गायब और बिखरा पाया गया है. इसे लेकर महिला सुनीता साह, अंजु देवी परसुडीह थाना का चक्कर लगा लगाकर परेशान हो गयी है, परंतु उनका मामला थाने में दर्ज नहीं हो रहा है. गुरुवार को वे एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने पहुंची है. उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले संजय श्रीवास्तव नशे की हालत में उनके साथ छेड़खानी कर रहे थे. तभी बीच बचाव के दौरान उनके घर और पड़ोस के लोगों ने सहायता कर उन्हें बचाया. दूसरे ही दिन संजय श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ गयी और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
संजय श्रीवास्तव की बेटियों द्वारा उन्हें झूठे केस में फंसाकर महिला सहित 14 पड़ोसियों को जेल भेजा गया. इसमे के 3 महिलाएं बेल पर रिहा होकर घर लौटी है, जिसमें उन्होंने घर का हाल चाल जाना तो पता चला कि उनके घर पर तोड़फोड़ हुई है. जब महिलाएं घर जाकर देखी तो उनके घर का ताला टूटा था और सारे कीमती सामान सहित नगद पैसे गायब थे. घर पर ताला बंद था और उसकी चाबी परसुडीह थाने में थी उसके बावजूद उनके घर चोरी हो गयी. फिलहाल महिलाओं ने एसएसपी को आवेदन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.




