रांची : झारखंड की राजधानी समेत कोल्हान में गुरुवार सुबह से रूक-रूककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मॉनसून कमजोर रहा है. इस दौरान सबसे अधिक वर्षा 42.2 एमएम पाकुड़ के महेशपुर में रिकॉर्ड किया गया. वहीं शुक्रवार को राज्य के दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान वज्रपात और हवां की गति 30-40 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी. वहीं 30 अगस्त को राज्य के लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है.




