आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित सहारा गार्डन सिटी में पूजा समिति द्वारा श्री गणेश पूजा बहुत हीं धूमधाम से मनाई जा रही है. इसमें काफी संख्या में सहारा वासी शामिल हो रहे हैं. संध्या आरती में विशेषकर महिलाओं की उपस्थिति काफी संख्या में हो रही है. मूर्ति विसर्जन चूंकि शुक्रवार को है इसलिए गुरुवार सुबह 9.30 बजे से पूजा अर्चना की गयी, फिर पुष्पांजलि आरती और प्रसाद वितरण किया गया. गुरुवार शाम आरती में भी काफी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे. आज से मां दुर्गा पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी महिलाओं, बच्चों, बच्चियों का रिहर्सल क्लब हाउस में शुरू होगा. (नीचे भी पढ़ें)

1 महीने तक सहारा पूजा मय हो उठता है. शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण का माहौल बना रहता है. पूजा के आयोजन में सर्व अरविंद सिंह, पंकज सिंह, राजीव रंजन, प्रशांत कांत, अरविंद दुबे, अनूप सिंह, अभिषेक कुमार, बृजेंद्र कुमार, राकेश रंजन, रमेश यादव आदि सदस्य लगे हुए हैं. यह जानकारी शशांक गांगुली और मुन्ना दुबे ने दी है.




