गालूडीह : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में रविवार को फसल बीमा कराने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि रविवार 31 अगस्त तक ही थी. अंतिम तिथि के दिन किसानों ने अपनी-अपनी पंचायत में जाकर फसल बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन कराया, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी गयी। महिलाओं की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ रही है क्योंकि हाल ही में झारखंड सरकार द्वारा लागू की गयी मईया सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खाते में क़िस्त की राशि पहुंच गई है. गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ाखुर्शी, जोड़सा, हेंदलजुड़ी, उल्दा, बाघुड़िया व अन्य पंचायतों में फसल बीमा कराने के लिए शाम तक भीड़ लगी रही. मालूम हो कि योजना का उद्देश्य किसानों को खराब मौसम से होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद देना है.




