जमशेदपुर: शहर की तनाव निवारण संस्था मुस्कान ने छात्र छात्राओं के अभिभावकों को बताना चाहती है कि जैक बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएससी बोर्ड के परीक्षा परिणाम कुछ आ गए है और कुछ बाकी है. अभिभावक बच्चों पर ज्यादा दबाव ना दे जिस कारण छात्र छात्राएं तनाव में आ जाते हैं. जिस कारण उनका पढाई का रुझान अभिभावकों के कारण चुनाव करने में दिक्कत होता है, अंत मे परीक्षा का परिणाम सही नही होता है. जिस कारण छात्रगण तनाव में आकर गलत राह अपनाने को मजबूर हो जाते है. इसका खामियाजा अभिभावक को भुगतना पड़ता है.(नीचे भी पढ़े)

जो अपने आप को माफ नही कर पाते है. तुलनात्मक बात उतना ही करना चाहिए जितना की छात्रो में कैपिसिटी हो. उद्धरण के लिए चाय में उतना ही चीनी डालना चाहिए जितना की जरूरत हो. मुस्कान संस्था का 24 घंटे हेल्पलाइन नम्बर-8092867918, पर निःशुल्क काउंसलिंग(गोपनीय) ले सकते है. घबराहट, बेचैनी, बार बार प्यास लगना आदि हो तो परेशान होने की जरूरत नही है. आप सीधे मुस्कान संस्था के हेल्पलाइन पर सम्पर्क कर अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते है. संस्था अभिभावकों को बताना चाहती है कि छात्र छात्राएं अपनी क्षमता के अनुसार ही कर पाते है, ज्यादा दबाव देने से उनकी जो क्षमता है वह भी नुकसान हो जाता है. (नीचे भी पढ़े)
संस्था के महासचिव काउंसलर बिजेन्द्र कुमार ने अभिभावकों से अपील किया है छात्रो पर दबाव ना दे उन्हें अपनी स्वेच्छा से आगे की लड़ाई करने में सहयोग करें. कोई भी स्ट्रीम ( साइंस, कॉमर्स एवम आर्ट्स) खराब नही है छात्र हर क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है. वही संस्था के अध्यक्ष शशि भूषण मिश्रा ने कहा कि कोई भी दिक्कत हो तो मुस्कान के हेल्पलाइन पर 24 घंटे (गोपनीय) फोन करके तनाव से मुक्त हो सकते है.







