जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत दुइलाडुंगरी स्थित साईं मोटर्स परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेल्स परचेजर के लिए खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. बाद में दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कार को भारी नुकसान पहुंचा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.







