जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ आगामी 9 मई को मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती मनाएगा. संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को होटल दयाल इंटरनेशनल में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त जानकारी दी. संघ के अधिकारियों ने बताया कि मरीन ड़्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर आयोजित समारोह में सर्वप्रथम पांच पुरोहितों द्वारा शंखनाद से जयंती समारोह की शुरुआत होगी, जिसके पश्चात उपस्थित हजारों लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर बारी-बारी माल्यार्पण करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू), जयंत विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह,अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में झारखण्ड क्षत्रिय संघ व युवा संघ तथा महिला संघ की 27 इकइयों की समितियां भगवा ध्वज लेकर महाराणा प्रताप का जयघोष करते हुए बारी बारी से मल्यार्पण करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में क्षत्रिय युवा संघ ने शहर के तमाम हिन्दूजन को आमंत्रित किया है. समस्त जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रत्येक जाति समूह के प्रमुख लोगों सहित आम जन को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में आमंत्रित किया गया है. उन्होंने बताया कि जयंती समारोह में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ ही, जरूरतमंद लोगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया जाएगा एवं शहर में कई स्थानों पर सेवा स्टॉल भी लगाए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने बताया कि 9 मई को सुबह 10 बजे से मरीन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद् व इतिहासकार उपस्थित होकर महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे जिससे उपस्थित सभी जनों को धर्म व राष्ट्र रक्षा की प्रेरणा मिल सके. साथ ही युवा संघ की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर गर्मी व धूप का ध्यान रखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मीठे पेय पदार्थो वितरण किया जाएगा.


















