जमशेदपुर : मानगो स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को जिला प्रशासन, विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल एवं मेराकी फाउंडेशन की ओर से नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हाई स्कूल के बच्चों की भागीदारी वाले उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एस पी ललित मीणा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित रहे. इसके अलावा स्कूल की प्रिंसिपल डॉ निधि श्रीवास्तव, मेराकी फाउंडेशन की सचिव रीता पात्रा तथा आजादनगर थाना पीस कमेटी के सचिव मुख्तार आलम खान भी उपस्थित थे। सिटी एस पी ने उपस्थित किशोरों को न सिर्फ नशे से दूर रहने की सलाह दी, बल्कि वे अपनी पढ़ाई कैसे करें, अपना करियर कैसे बनाएं, इन सभी बातों को भी विस्तार से समझाया. मोबाइल भी एक तरह का नशा है, इसकी भी जानकारी उन्होंने रोचक तरीके से दी. (नीचे भी पढ़ें)
डॉ निधि श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए स्कूल के इतिहास तथा उपलब्धियों की जानकार दी. रीता पात्रा ने भी अपनी संस्था मेराकी की ओर से समाज कल्याण के लिए किये जा रहे समाज कल्याण के काम तथा वर्तमान में नशा मुक्ति जागरूकता के लिए उनकी संस्था जिला प्रशासन के साथ मिल कर काम कर रही है, इसकी जानकारी दी. मुख्तार आलम खान ने कार्यक्रम के संयोजन के साथ आज के विषय पर अपने विचार रखे. आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने भी अपने भाषण में बच्चों का उत्साह वर्धन किया. साथ ही थाना उनकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है, यह खेल के सुरक्षा का आश्वासन भी दिया. कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के डिप्टी चीफ दया कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम में रज़ी नौशाद, राजू गोराई, डॉ ताहिर हुसैन, जमील असगर, सैयद तारिक, सिद्दीक अली, मास्टर खुर्शीद अहमद खान, अनुभव कुमार सिन्हा, अबरार आलम, मो मोइनुद्दीन अंसारी,अब्दुल हफिज, आफताब आलम, मो आसिफ, जुबैर आलम विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसके अलावा बड़ी संख्या में टीचर एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित थे.


















