• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, June 9, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

tata steel foundation mou with standard chartered : टाटा स्टील और स्टैंडर्ड चार्टर्ड साथ मिलकर करेगी वाटरशेड मैनेजमेंट और क्लामेट एडेपटेशन पर काम, हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर

tata steel foundation mou with standard chartered : टाटा स्टील और स्टैंडर्ड चार्टर्ड साथ मिलकर करेगी वाटरशेड मैनेजमेंट और क्लामेट एडेपटेशन पर काम, हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन (वाटरशेड मैनेजमेंट) एवं जलवायु अनुकूलन परियोजना (क्लाइमेट एडेपटेशन) को लागू करने के लिए अपने सहयोग के महत्वपूर्ण विस्तार की घोषणा की है. इस परियोजना का उद्देश्य जल सुरक्षा को बेहतर बनाना, क्षतिग्रस्त प्राकृतिक संसाधनों का पुनर्स्थापन करना तथा संवेदनशील ग्रामीण समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाना है. दिसंबर 2028 तक चलने वाली यह तीन वर्षीय परियोजना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले और ओडिशा के क्योंझर जिले में जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने और आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है. ये क्षेत्र मुख्य रूप से वर्षा आधारित कृषि पर निर्भर हैं और लगातार जल संकट तथा जलवायु परिवर्तन जनित अस्थिरताओं का सामना कर रहे हैं. परियोजना के तहत बांध निर्माण, ट्रेंच निर्माण, सिंचाई सुविधाओं के विकास तथा मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार जैसे पहल किए जाएंगे, जो जलवायु अनुकूलन और सामुदायिक रेसिलियंस बढ़ाने में सहायक होंगे. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

इससे स्थानीय समुदायों को जलवायु चुनौतियों के प्रति अधिक तैयार और सक्षम बनाया जा सकेगा. इस नई परियोजना से परियोजना क्षेत्रों में लगभग 12,500 सामुदायिक सदस्यों को लाभ मिलने की उम्मीद है. इसके माध्यम से जल संरक्षण क्षमता में वृद्धि होगी तथा सिंचाई के दायरे का विस्तार किया जाएगा. परियोजना का लक्ष्य जल भंडारण क्षमता को 37.74 मिलियन क्यूबिक फीट तक बढ़ाना और अतिरिक्त 1,545 एकड़ भूमि को सिंचाई के दायरे में लाना है. टाटा स्टील फाउंडेशन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड वर्ष 2024 से इन क्षेत्रों में जल सुरक्षा को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका को समर्थन देने के लिए मिलकर कार्य कर रहे हैं. अब तक इस साझेदारी से 15 गांवों के 7,500 से अधिक लोगों को लाभ पहुंच चुका है. इसके तहत 50 से अधिक जल संरक्षण संरचनाएं विकसित की गई हैं, जिनसे लगभग 14.8 मिलियन क्यूबिक फीट जल भंडारण क्षमता सृजित हुई है और करीब 300 एकड़ खेती की जमीन को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो रही है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड फाउंडेशन के साथ मिलकर जलवायु अनुकूलन के क्षेत्र में निरंतर नेतृत्वकारी भूमिका निभा रहा है. संस्था सतत जल प्रबंधन और जलवायु जोखिमों के प्रति तैयारी को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं के माध्यम से सशक्त एवं रेसिलिएंट समुदायों के निर्माण में सक्रिय योगदान दे रही है. साथ ही, नवाचार और समुदाय केंद्रित विकास को अपनी मूल रणनीति में शामिल करते हुए स्टैंडर्ड चार्टर्ड जिम्मेदार और सतत विकास को भी निरंतर आगे बढ़ा रहा है. स्टैंडर्ड चार्टर्ड के हेड ऑफ सस्टेनेबिलिटी करुणा भाटिया ने कहा कि वर्ष 2024 से हमारी साझेदारी की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, यह नया चरण हमें झारखंड और ओडिशा में अपने प्रभाव को और गहराई तक ले जाने का अवसर प्रदान करता है. (नीचे भी पढ़े)

हमारा फोकस सामुदायिक नेतृत्व आधारित सुशासन व्यवस्था और एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन पर है, ताकि 37.74 मिलियन क्यूबिक फीट नई जल भंडारण क्षमता सीधे तौर पर सतत कृषि विकास और जिन आदिवासी बहुल क्षेत्रों में हम कार्य कर रहे हैं, वहां दीर्घकालिक पारिस्थितिकीय स्थायित्व सुनिश्चित कर सके. हमारा यह निरंतर सहयोग लोगों और समुदायों के लिए जलवायु अनुकूल भविष्य के निर्माण की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है. टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरव रॉय ने कहा कि जलवायु संबंधी कार्रवाई को उन संवेदनशील समुदायों की आवश्यकताओं पर आधारित होना चाहिए, जो अक्सर पर्यावरणीय बदलावों का सबसे अधिक प्रभाव झेलते हैं. टाटा स्टील फाउंडेशन में स्टैंडर्ड चार्टर्ड के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से इस दिशा में आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं. हमारा उद्देश्य एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन को लागू करना है, जो प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्रों के पुनर्स्थापन के साथ-साथ आदिवासी समुदायों के लिए जल सुरक्षा और सतत आजीविका को सशक्त बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध
खबर

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

June 8, 2026
Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान
खबर

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

June 8, 2026
tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता
खबर

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

June 8, 2026
Next Post
jamshedpur school : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कौशल बोध एक्टिविटी का सफल आयोजन, बच्चों ने पेश किये एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट

jamshedpur school : जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कौशल बोध एक्टिविटी का सफल आयोजन, बच्चों ने पेश किये एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट

jamshedpur bjp welcomes bengal new government : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी व टीम को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी शुभकामनाएं, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा – बंगाल में सुशासन और विकास के नए युग की हुई शुरुआत

jamshedpur bjp welcomes bengal new government : पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी व टीम को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने दी शुभकामनाएं, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा - बंगाल में सुशासन और विकास के नए युग की हुई शुरुआत

tata workers union homage : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गयी, दी गयी श्रद्धांजलि

tata workers union homage : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की 17वीं पुण्यतिथि मनाई गयी, दी गयी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Tuesday 9th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 9 जून 2026

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur hungama for marriage : परसुडीह के सरजामदा में ग्रामसभा ने कराई शादी, पुलिस पहुंची तो भड़का बवाल, युवक ने लगाया जबरन शादी कराने का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस गाड़ी रोककर किया विरोध

Jamshedpur student drowned : सोनारी का युवक जायदा मंदिर के नदी में डूबा, चल रहा तलाशी अभियान

tatanagar rail police success : टाटानगर स्टेशन से चोरी के पर्स के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत मिली सफलता

tata steel tmh advisory committee meeting : टीएमएच में स्लॉट बुकिंग कर इलाज नहीं कराने वाले लोगों पर लगेगा हर्जाना, ट्यूब डिस्पेंसरी पर बंदी की तलवार, अस्पताल एडवाइजरी कमेटी की बैठक में हुआ कई मुद्दों पर चर्चा

Jamshedpur rural dr goswami reviews pratibha samman preparations : बहरागोड़ा में 10 को होनहार विद्यार्थियों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित, भाजपा नेता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने की तैयारियों की समीक्षा

jamshedpur visit of central minister : केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मंगलवार को आएंगे जमशेदपुर, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News