चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव से सटे जंगल से सोमवार की सुबह एक हाथी फुटबॉल मैदान पहुंचा. हाथी के आने की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जंगल की ओर खदेड़ा. मिली जानकारी के अनुसार हाथी फिलहाल गांव से सटे जंगल में डेरा जमाए हुए है और पंचायत के बनकाटी जंगल में भी हाथी के होने की बात बताई जा रही है. गांव से सटे जंगल में हाथी के होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर हाथी जंगल में रहते हैं और शाम ढलते ही भोजन की तलाश में गांव की ओर रूख करते हैं और खेत में प्रवेश कर गरमा धान और सब्जी को खाकर और पैरों तलें रौंदकर बर्बाद कर देते हैं. हाथियों के भय से क्षेत्र के किसान भी अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द हाथियों को गांव से दुर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकि लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.







