• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 25th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 मई 2026

Horoscope Know Your Day Monday 25th May 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 25 मई 2026
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहना सीखें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। नवजात शिशु की खराब तबियत परेशानी का सबब बन सकती है। इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर से भली-भांति सलाह लें, क्योंकि थोड़ी-सी भी लापरवाही बीमारी को बद से बदतर बना सकती है। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में परेशानी महसूस होगी। नई चीजों को सीखने की आपकी ललक जबरदस्त है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया करायेंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं।

वृष राशि
अपने जीवनसाथी के मामले में अनावश्यक टांग अड़ाने से बचें। अपने काम-से-काम रखना बेहतर रहेगा। जितनी जरूरत हो उतना ही हस्तक्षेप करें, नहीं तो इससे निर्भरता बढ़ सकती है। कुछ जरूरी योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक मुनाफा पहुंचायेंगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवनसाथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। अपने साथी को यूं ही हमेशा के लिए मिला न मानें। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पायेंगे जो आपको संतुष्टि दे। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी झगड़े आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं।

मिथुन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। काम-काज में आवश्यकता से अधिक तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पायेंगे। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है।

कर्क राशि
अपनी सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिये बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। जो भी आप आज करेंगे, आप हमेशा प्रभावशाली स्थिति में रहेंगे। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

सिंह राशि
दोस्त आपका परिचय किसी विशेष इंसान से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो अपके खर्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जायेगा। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, इसके बावजूद प्यार आपको एक नये और अनोखे लोक में ले जायेगा। साथ ही आज आप रोमानी सफर पर भी जा सकते हैं। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएंगी। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौन्दर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

कन्या राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत प्रसन्न नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो आवश्यकता से अधिक जेब ढीली करने से बचें। आपको अपने जीवनसाथी का सख्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे।

तुला राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अपनी दीवानगी को वश में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। कार्यालय में शांत और संतुष्ट सोच आपके मन को उत्साहित रखेगी। भविष्य की योजनाओं के लिए आपको नए संपर्क बनाने की आवश्यकता है। वे कैरियर की तरक्की में बहुत मददगार रहेंगे। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगायेगा।

ADVERTISEMENT

वृश्चिक राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। नये समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचायेंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। नाती-पोतों से आज काफी प्रसन्नता मिल सकती है। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि यारी-दोस्ती के चक्कर में इन कीमती पलों को खराब न करें। यार दोस्त आने वाले वक्त में भी मिल सकते हैं लेकिन पढ़ाई के लिए यही समय सबसे सही है। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े।

धनु राशि
शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मजबूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आयेगा। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। रोमानी गाने, सुगंधित मोमबत्तियां, स्वादिष्ट भोजना और पेय – यह दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए ही बना है।

मकर राशि
शाम का समय अपने जीवनसाथी के साथ किसी फिल्म, थिएटर या रेस्टोरेंट में बिताना आपको सुकून देगा और आपका मन तरोताजा रखेगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का लाभ उठाएं, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि
बच्चे आपकी शाम को शानदार बनाने का प्रयास करेंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। आज काफी दिगागी कसरत मुमकिन है। आपमें से कुछ शतरंज खेल सकते हैं, वर्ग-पहेली हल कर सकते हैं, कोई कविता-कहानी लिख सकते हैं या भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कई फायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज हासिल कर सकते हैं।

मीन राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएगी। अपने भावना को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जायेगी। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा वक्त ले सकता है। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जायेंगी। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 3rd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 3 जून 2026

June 3, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 2nd June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 2 जून 2026

June 2, 2026
Next Post
Jamshedpur rural accident – बोड़ाम सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Jamshedpur rural accident - बोड़ाम सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Jamshedpur rural accident : जादूगोड़ा में बाइक सवार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jamshedpur rural accident : जादूगोड़ा में बाइक सवार ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jamshedpur clash : अम्यूजमेंट पार्क के पास दो गुटों में मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप, देखिए – video

Jamshedpur clash : अम्यूजमेंट पार्क के पास दो गुटों में मारपीट, इलाके में मचा हड़कंप, देखिए - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News