जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ – जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे जादूघुटू में मोटरसाइकिल सवार ने ऑटो को जबरदस्त ठोकर मार दी. घटना देर रात्रि साढ़े नौ बजे की है. इस हादसे में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के राजदोहा के खुर्शी टोला निवासी सुरेन्द्र हांसदा (30) की मौत हो गई है, जबकि दूसरा पोटका राजदोहा निवासी दशमत हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कंपनी अस्पताल में चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के बाबत बताया जाता है कि रात्रि साढ़े नौ बजे जादूगोड़ा से नरवापहाड़ जा रहे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सुरेंद्र हांसदा ( 30) व दसमत हांसदा मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 ईसी 3873 विपरीत दिशा से आ रही ऑटो संख्या जे एच 05 सी 06688 को जबरदस्त ठोकर मार दी. इस हादसे में खुर्शी (जादूगोड़ा) गांव निवासी की मौत हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना पाते ही जादूगोड़ा पुलिस हरकत में आई व घायलों को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांचों उपरांत सुरेंद्र हांसदा को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरा दशमत हांसदा गंभीर रूप से घायल है.







