जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई. (नीचे भी पढ़ें)
घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक आपस में भिड़ते और हंगामा करते नजर आ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस संबंधित युवकों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.







