• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur 3rd state yogasana sports championship- भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है योग : सरयू राय, कदमा आंध्रा स्कूल सभागार में तृतीय झारखंड स्टेट योगासन स्पोर्टस चैंपियनशिप का उद्घाटन, दिव्यांग बच्चों की स्टार कैटेगरी व मॉम्स कैटेगरी आकर्षण का केंद्र

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस), झारखंड चैप्टर एवं सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया. कदमा गणेश पूजा मैदान के समीप स्थित आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्यभर से 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रतियोगिता में कुल 12 आयु वर्ग बनाए गए थे. आयोजन का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित ‘स्टार कैटेगरी’ तथा महिलाओं के लिए विशेष ‘मॉम्स कैटेगरी’ रहा. सभी वर्गों में महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने योगासनों की उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मल्होत्रा एवं आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सत्यनारायण ने किया. सरयू राय ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली का आधार है. उन्होंने कहा कि सरकार योगा एकेडमी ने जमशेदपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में योग को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि आज योग भारत की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है.विशिष्ट अतिथि आलोक मल्होत्रा ने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं और बच्चों को मोबाइल एवं तनावपूर्ण जीवनशैली से दूर रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है. मनोज सत्यनारायण ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और युवाओं को इससे जोड़ना समय की आवश्यकता है. ब्रह्माकुमारीज़ की संजू बहन ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. वहीं सीबीएमडी के मनोज सिंह एवं समाजसेवी मुन्ना सिंह ने भी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया.कार्यक्रम का संचालन स्मिकी सरकार ने किया. प्रतियोगिता में प्रसाद नंदी मुख्य निर्णायक तथा गौरांग सरकार मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे.(नीचे भी पढ़े)

विजेताओं को नेशनल चैंपियनशिप का ‘टिकट’: डब्ल्यूएफएफवाईएस झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष सह सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली नेशनल योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा. कहा कि राज्य के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और उचित मंच मिलने पर वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं. आयोजन के सफल संचालन में सरकार योगा एकेडमी के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

,

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना
खबर

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

June 4, 2026
jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत
खबर

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

June 4, 2026
Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

Next Post
jamshedpur rural-चाकुलिया में गर्मी के मद्देनजर आम लोगों के लिए पुलिस ने की पेयजल की व्यवस्था

jamshedpur rural-चाकुलिया में गर्मी के मद्देनजर आम लोगों के लिए पुलिस ने की पेयजल की व्यवस्था

jamshedpur boxer dies during practice- बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान काशीडीह के युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत, शोक का माहौल, सदमे में परिजन

jamshedpur boxer dies during practice- बॉक्सिंग प्रैक्टिस के दौरान काशीडीह के युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत, शोक का माहौल, सदमे में परिजन

Jamshedpur intuc leader remembered : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व राजेंद्र सिंह को छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur intuc leader remembered : सिंहभूम असंगठित कामगार यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव स्व राजेंद्र सिंह को छठी पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur incident – उलीडीह में बिजली विभाग के ठेका कर्मी पर भुगतान की गयी राशि वापस नहीं करने का आरोप, मामला पहुंचा थाना

jamshedpur telco chitransh parivar-टाटा मोटर्स हॉस्पिटल के हेड बनने पर डॉक्टर संजय लाल श्रीवास्तव का टेल्को चित्रांश परिवार ने किया स्वागत

Jharkhand minority commission meet hazaribag murder victim families :  राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने जाना हजारीबाग हत्याकांडों के पीड़ित परिवारों का दर्द, पीड़ित परिवारों से मिले चेयरमैन हिदायतुल्लाह खान, ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल

jamshedpur rural pratibha samman samaroh-10 जून को बहरागोड़ा के देव वाटिका में आयोजित होगा प्रतिभा सम्मान समारोह , राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे मैट्रिक-इंटर के मेधावी छात्रों को सम्मानित: डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

Jamshedpur bjp mass resignation : कदमा भाजपा मंडल में नव नियुक्त अध्यक्ष के खिलाफ बगावत, 44 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को भेजा सामूहिक इस्तीफा, प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व को भी की प्रेषित की इस्तीफे की प्रति

jamshedpur dc inspection- मानगो के बालिगुमा में स्वर्णरेखा नदी तट पर निर्माणाधीन वाटर टावर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, एमजीएम अस्पताल को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन गंभीर,15 जून तक कार्य पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का दिया गया निर्देश, विलंब होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News