जमशेदपुर: बकरीद (ईद-उ-जोहा) 28 मई को मनायी जायेगी. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. वही, पुलिस भी इस मामले को लेकर अलर्ट पर है. दूसरी ओर, 28 मई को नो इंट्री लागू कर दी गयी है. 28 मई को सुबह 5 बजे से रात 11 बजे तक जमशेदपुर शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह रोक दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
बसों को छोड़कर बड़ी गाड़ियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा. दूसरी ओर, नमाज अदा भी इस दौरान होगा. इसको लेकर भी मसजिदों में तैयारी की गयी है जबकि साफ-सफाई की भी व्यवस्था की गयी है. नो इंट्री का आदेश एसएसपी कार्यालय से उपायुक्त, एसएसपी और यातायात डीएसपी के संयुक्त रूप से जारी किया गया है.







