चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के जामुआ पंचायत अंतर्गत सानघाटी गांव में रविवार की रात सात हाथियों का झुंड प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के झुंड ने धान को खाया और पैरों तलें रौंदकर बर्बाद किया. वहीं कटहल खाकर और तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया है. हाथियों के झुंड देर रात तक गांव में उत्पात मचाया. हाथियों के भय से ग्रामीण अपने अपने घरों में दुबके रहे. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का झुंड फिलहाल झरनाडीह जंगल में डेरा जमाए हुए है. हाथियों के गांव से सटे जंगल में रहने से किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को गांव से दूर किसी सुरक्षित स्थान तक ले जाएं, ताकि लोगों को किसी तरह का नुक़सान ना हो.







