जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिष्टुपुर मंडल के द्वारा बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पाण्डेय के अध्यक्षता में जमशेदपुर एथलेटिक क्लब के समीप वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडे, महामंत्री विश्वनाथ दीप, उपाध्यक्ष रोहित सिंह और बलराम ताती, मंत्री विशाल सोना, गुरमीत सिंह, दर्शन कौर, बाबलू नायक, बीरेन मानसिंह, विक्रम रजक तथा जमशेदपुर एथलेटिक क्लब से धरंजयकुमार, रिंकू महापात्रा, संजय यादव, छोटू यादव, अमित कुमार, राका, सदाम सोनू नामता, पीयूष सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उन्हें संरक्षित रखने का संदेश दिया. वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं.







