बहरागोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा पूर्वी सिंहभूम की ओर से शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा के निर्देशानुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने हेतु गालूडीह, बहरागोड़ा, बरसोल,चाकुलिया, जादूगोड़ा, डुमरिया मंडलों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह आयोजन भाजपा जिला मंत्री कृष्णा पाल के आह्वान पर सभी मंडलों की बहनों ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस अभियान में सहभागिता निभाई. (नीचे भी पढ़े)
सभी मंडल के महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और जल एवं प्रकृति की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं अधिक से अधिक पौधा लगाकर उनकी देखभाल करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनी पेड़ा, बिना पात्र, रीना माहली, सुनीता महतो,सुलेखा बेरा,कल्याणी पातर,चंदना मुर्मू समेत अन्य महिलाएं उपस्थित थीं







