कोवाली: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार कोवाली थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव व पुलिसकर्मियों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी व अन्य स्टाफ ने खुद मिट्टी खोदकर पौधों को जमीन में रोपा और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया. पुलिसकर्मियों ने कहा कि “हरित पर्यावरण ही सुरक्षित भविष्य की नींव है”. वृक्ष ही जीवन हैं, इन्हें बचाना हमारी जिम्मेदारी है. (नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे अपने घर-आंगन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें. थाना परिसर में नीम, पीपल, बरगद जैसे छायादार व फलदार पौधे लगाए गए ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली मिल सके. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर परपुलिस अवर निरीक्षक अजंता महतो, मोबिन अंसारी, सहदेव सिंह , चेनगोराम पिंगुआ, धनाई उरांव , हवलदार अस्तुल्लाह खान , रबिंद्र सरदार , सहित चौकीदार पूनम बिरुली, कल्पना कुमारी , विभीषण कुमार , स्वदेश कुमार आदि उपस्थित थे.







