जमशेदपुर : जुगसलाई श्री राजस्थान शिवमंदिर के गौरवशाली सौ वर्ष पूरे कर लेने के उपलक्ष्य में मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित हो रहे विभिन्न आयोजनों की शृंखला में दिनांक 7 एवं 8 जून को दो दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत 7 जून को एक शाम हनुमान के नाम एवं 8 जून को एक शाम परिवार के नाम शीर्षक से व्याख्यान होगा. व्याख्यान के लिए उज्जैन से जीवन प्रबंधन गुरु विजयशंकर मेहता जमशेदपुर पधार रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ये दोनों ही व्याख्यान जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर में ही नव निर्मित शीत ताप नियंत्रित बैंक्वेट हॉल नारायणम् में प्रति दिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होंगे. आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए श्री राजस्थान शिवमंदिर कमेटी के अध्यक्ष छीतरमल धूत, महामंत्री अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल रामुका, विश्वनाथ शर्मा, सांवरलाल शर्मा, पवन काबरा माहेश्वरी, पवन सिंगोदिया के साथ शिवमंदिर कमेटी के सभी सदस्य पूरी तन्मयता से जुटे हुए हैं.







