जमशेदपुर : मिस इंडिया एशिया-2026 के विजेता बच्चों को जिले के डीसी राजीव रंजन की ओर से कार्यालय में सम्मानित किया गया. पिछले दिनों आदित्यपुर के एक होटल में पीजेट मॉडलिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था. ये वही विजेता बच्चे हैं जिन्हें डीसी की ओर से सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता दूसरे साल आयोजित किया गया था. पुरस्कार पाने वालों में पांच साल की समृद्धि झा, जेसिका मलखानी, साइका तबस्सुम व अन्य बच्चे शामिल थे. इस दौरान जिले के डीसी राजीव रंजन की ओर से बच्चों को सम्मानित करने के बाद उनका हौसला बढ़ाया गया. उन्होंने कहा कि हर हाल में बच्चों की प्रतीभा उभरकर सामने आनी चाहिए. इसके लिए उन्हें शहर के लोगों को मंच भी देना होगा. तभी वे खुलकर अपना जौहर दिखा सकते हैं.







