जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में आइसीआइसीआइ बैंक एस्पायर की ओर से कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया. कैंपस सेलेक्शन में विश्वविद्यालय की 6 छात्राओं का चयन किया गया. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो इला कुमार ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.






