बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य फुलमनी मुर्मू ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में बेहतर स्वास्थ्य सेवा ग्रामीणों को कैसे मिलें इस विषय पर चर्चा की. बैठक में चिकित्सक की कमी पाई गई जिसपर जिप सदस्य मुर्मू ने सिविल सर्जन से दूरभाष पर बात कर मानुषमुरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक के बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को समय समय पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके. जिप सदस्य ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र एएनएम रिता महतो के भरोसे संचालित है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर ढंग से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालन करने का निर्देश दिया है. बैठक में मुखिया राम मुर्मु,एएनएम रिता महतो, हिमांशु महतो,प्रशांत मंडल, चिन्मय नायक, पद्मलोचन बेरा, जयदेव दास, नंदलाल पातर, शिवशंकर भोल, संतोष साहा, सोमनाथ राणा, संजू राणा समेत अन्य उपस्थित थे.







