चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जयनगर गांव स्थित प्रसिद्ध कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में सोमवार को विधायक समीर मोहंती ने ग्राम प्रधान एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर पूजा आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया.बैठक के दौरान पूजा को व्यवस्थित एवं सफल रूप से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. बताया गया कि आषाढ़ माह के तीसरे शनिवार को कान्हाईश्वर पहाड़ में पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है. (नीचे भी पढ़े)

पूजा में बंगाल, ओड़िशा और झारखंड के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.विधायक समीर मोहंती ने कहा कि कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है. आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी के सहयोग और सहभागिता की आवश्यकता है. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि कान्हाई मांडी, ग्राम प्रधान सोमाय मांडी, अमर हांसदा, बाबलू मुर्मू समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.







