जमशेदपुर : टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली रुक गयी है. यह अब प्रमाणित हो गया है. टाटा स्टील की शत प्रतिशत मालिकाना वाली कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएल) के माध्यम से अब इस तरह की बहाली होगी. इसको लेकर बुधवार को बहाली निकाली गयी है. टाटा स्टील के कर्मचारियों, पूर्व कर्मचारियों के बच्चो, रजिस्टर्ड रिलेशंस के लिए यह बहाली निकाली गयी है. आइटीआइ पास अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए यह बहाली निकाली गयी है. इसके तहत आवेदक को आइटीआइ पास होना अनिवार्य है. फिटर, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आइटीआइ पास होना चाहिए जबकि मैट्रिक इंग्लिश में होना जरूरी है. आवेदक का जन्म 1 जून 2004 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए. एससी व एसटी आवेदक का जन्म 1 जून 2002 से 1 जून 2008 के बीच होनाी चाहिए. कर्मचारियों के बच्चों का जन्म 1 जून 2001 से 1 जून 2008 तक होना चाहिए जबकि एससी व एसटी आवेदक का जन्म 1 जून 1999 और 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए. रजिस्टर्ड रिलेशन वाले आवेदक का जन्म 1 जून 1996 से 1 जून 2008 के बीच होना चाहिए. आवेदक की लंबाई 152 सेंटीमीटर लड़के का और 142 सेंटीमीटर लड़की का. छाती की चौड़ाई 5 सेंटीमीटर, आंखों की रोशनी 6/6 दोनों आंखों में ग्लास हो सकता है जबकि कलर विजन सामान्य होना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
लड़का का वजन 45 किलो और लड़ीक का 40 किलो मान्य है. पावर ग्यास आंखों में माइनस व प्लस 4.0 होना चाहिए. इसके चयनित को 15 माह का ट्रेनिंग दिया जायेगा, जिसमें 12 माह यानी एक साल का ट्रेनिंग होगा जबकि तीन माह का स्पेशल ट्रेनिंग दिया जायेगा. एसएनटीआइ में ट्रेनिंग के साथ ही ऑन जॉब ट्रेनिंग भी शॉप फ्लोर में दिया जायेगा. वैसे चयनित जो आइटी अप्रेंटिसशिप पहले कर चुके है या कांट्रैक्ट में किसी अन्य संस्थान से जुड़े है, उनको मौका नहीं मिलेगा. ऐसे लोगों को ज्वाइनिंग के 14 दिन पहले एनटीसी व एसटीसी लाना होगा. आइटीआइ सर्टिफिकेट देना होगा. चयनित को ट्रेनिंग के दौरान 10560 रुपये प्रतिमाह मिला करेगा. ऑल इंडिया ट्रेड टेस्ट की ट्रेनिंग व परीक्षा पास करने के बाद सबको टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में बहाल किया जायेगा, जिनकी पोस्टिंग भारत में कहीं भी की जा सकती है. आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून से 25 जून के बीच है. ऑनलाइन ही इसका आवेदन जमा होगा. एडमिट कार्ड 29 जून को जारी की जायेगी और लिखित परीक्षा सेंटर पर 3 जून से 5 जुलाई के बीच कभी भी हो सकता है. 25 जून तक फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख है. ऑनलाइन परीक्षा के साथ पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा के बाद सबको बहाल किया जायेगा. किसी तरह का फिजिकल डॉक्यूमेंट या आवेदन जमा नहीं लिया जायेगा. आवेदक अपना आवेदन अपने रजिस्टर्ड इ-मेल के जरिये कर सकेंगे.






