जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी की शनिवार सुबह अज्ञात बस की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है. घायल वृद्ध को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी सुदर्शन शर्मा (75) मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. तभी रोड पार करने के दौरान अज्ञात बस ने उन्हें कुचल दिया, जिससे वह लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कुछ देर बाद किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना परिजनों को दी. जहां परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया. सुदर्शन टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी थे. उनके छह बच्चे है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.







