जमशेदपुर : भीषण गर्मी से राहत के लिए सुंदरनगर में शनिवार को सीआरपीएफ सेंट्रल आर्चरी टीम की ओर से कार्यालय के बाहर शिविर का आयोजन कर शरबत वितरण किया गया. इस दौरान राहगीरों को शरबत पिलाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर सेंट्रल आर्चरी टीम की सदस्य सुमन दीप कौर ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के बीच शरबत का वितरण किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
यह शिविर सुबह से ही लगायी गयी है, जिसमें अब तक 500 राहगीरों के बीच शरबत का वितरण किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है. ऐसी भीषण गर्मी में सभी को आगे आना चाहिए और राहगीरों के बीच शरबत वितरण करना चाहिए.







