जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के धर्मडीह स्थित शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लेकर स्कूल परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में नर्सरी से लेकर दसवीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम समेत कई प्रकार से योग का अभ्यास किया. मौके पर विद्यालय के निर्देशक मुद्रिका शर्मा ने स्कूली बच्चों को योग को जीवन में अपनाने व स्वस्थ रहने का संदेश दिया.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है व योग से ही शारीरिक व मानसिक शांति आती है. इस मौके पर आयोजित समारोह को विद्यालय प्राचार्य पीके बनर्जी ने बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया. कहा कि योग मानसिक व शारारिक रूप से स्वस्थ बनाता है. कार्यक्रम को सफल बनाने मेंप्रशिक्षक के रूप में विधालय प्राचार्य पीके बनर्जी, सुनीता टुडू, मेनका सिंह, बबली नाथ, सरस्वती, स्वाति कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रूपी कुमारी, सुनीता साव ने अहम योगदान दिया.







