मुंबई: महाराष्ट्र के परभणी जिले में मंदिर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गयी है. मबले में कई लोग दब गए हैं, जिनके निकालने का प्रयास जारी है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर को एक हनुमान मंदिर में हुआ. अब तक मलबे से करीब 25 लोगों को बचाया गया है.यशवाड़ी गांव छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किमी दूर मनवत रोड पर है. (नीचे भी पढ़े)
पुलिस अधिकारी ने बताया,मंदिर के बाहरी हॉल का छत दोपहर करीब 3.30 बजे गिर गया. पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं, और बचाव अभियान चल रहा है. अब तक मलबे के नीचे से करीब 25 लोगों को निकाला गया है. उन्होंने कहा कि यह ठीक से पता नहीं चल पाया है कि नीचे कितने लोग फंसे थे और क्या कोई गंभीर रूप से घायल हुआ था. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि शनिवार होने के कारण, जो भगवान हनुमान से जुड़ा दिन है, मंदिर में भक्तों की भीड़ थी.






