
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर आई. तारा स्टील के वैसे कर्मी जो कोरोना महामारी के कारण प्रिविलेज लीव (पीएल) नहीं ले पाए हैं. पीएल बकाए के वैसे कर्मी अब 31 दिसंबर, 2020 तक अपनी छुट्टी ले पाएंगे. इस संबंध में गुरुवार को कंपनी के वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी की ओर से गुरुवार को सर्कुलर जारी कर्मचारियों को जानकारी दी गई है. जारी सर्कुलर में कांटिजेंट लीव (आकस्मिक अवकाश) की वैधता तीन वर्ष तक बढ़ा दी गई है. कर्मचारी एक जनवरी 2021, से 31 दिसंबर, 2023 तक आकस्मिक अवकाश ले पाएंगे. बची हुई यह छुट्टी इस तिथि तक जोड़ दी जाएगी। कर्मचारी अपनी सहूलियत के अनुसार उसे ले पाएंगे. पीएल या कांटिजेंट लीव के लिए तय तिथि तक कर्मी छुट्टी का उपभोग नहीं करेंगे तो उसके बाद वह लैप्स हो जाएगी.




